परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश

बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक कराई जाएगी। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिया हैं। बीएसए ने कहा है कि पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ परीक्षा कराई जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बीएसए ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगी। कक्षा एक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा 2 से 5वीं तक की परीक्षा लिखित और मौखिक दोनों माध्यम से होगी। वहीं, कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों की परीक्षा केवल लिखित होगी। इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार कराने से लेकर स्कूलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर तय कर दी गई है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्