बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध

बलिया में जिन्दगी की जंग हार गया एक और शिक्षक, शिक्षा जगत स्तब्ध

बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन बुधवार की सुबह हो गया। वे लीवर की समस्या से ग्रसित थे। मूल रूप से भुआरी गांव के रहने वाले जितेन्द्र के निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। बेहद मृदुभाषी,  मिलनसार और सामाजिक व्यक्तित्व के धनी दो पुत्र और एक बालिका के पिता जितेन्द्र  के निधन से मर्माहत शिक्षक व शुभचिंतक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंच रहे है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे ने दुख व्यक्त करते हुए परिवार को विभाग की ओर से मिलने वाले हर संभव मदद ससमय दिलाने की बात कही है। शिक्षक साथी के निधन पर देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, विनोद कुमार वर्मा, जितेंद्र वर्मा, दिलीप कुशवाहा, नन्द लाल शर्मा, जय प्रकाश यादव, कृष्णा नन्द सिंह, हरे कृष्ण पाण्डेय, अजित सिंह, राहुल, विवेक पटेल आदि ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य के निधन पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन सीयर ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। श्रद्धांजलि देने वालों में परशुराम यादव, जितेंद्र वर्मा, संतोष तिवारी, रामप्रवेश मौर्य, देवेंद्र वर्मा, सुमन देवी, अभिषेक यादव, अजीत गुप्ता, रामावलंब यादव, अनिल सिंह, नजरा खातून, जगदीश यादव, राजकुमार, सतेंद्र तिवारी, अवधेश चौरसिया, गणेश प्रसाद कुशवाहा, अरविंद मौर्य, गोपाल मौर्य, कन्हैया गुप्ता, आशुतोष पांडे, राकेश मौर्य, सुमन देवी, अभिषेक यादव, प्रवीण पांडे, दिलीप कुशवाहा, शत्रुघ्न पटेल, राहुल पटेल, आशा देवी, विजेंद्र पाल, अमरजीत यादव, बजरंगी यादव आदि शामिल है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी