बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

बलिया में 6 दिन से गायब बालक का मिला शव, हत्या की आशंका ; ग्रामीणों ने किया थाने पर प्रदर्शन

बलिया : रहस्यमय ढंग से गायब 10 वर्षीय बालक का शव सरयू नदी में मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। मृतक की मां आशा देवी तथा बहने नेहा, कोमल व पलक का रो-रोकर बुराहाल है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को सहतवार थाने का घेराव कर नारेबाजी किया। स्थिति बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स के साथ उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी व क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र पहुंच गये। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का अनावरण होगा।

बता दें कि सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही‌ निवासी अभिषेक प्रजापति पुत्र चंदन प्रजापति 25 जनवरी को सहतवार (सिंगही) अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला, लेकिन रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोज बीन की, पर सफलता नहीं मिली। परिजन निराश हो गए। बालक के चाचा गणेश प्रजापति ने उसी दिन देर रात में थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। घटना के 6 दिन बाद यानि शनिवार की सायं सरजू नदी में एक शव उतराया देख ग्रामीणों ने सहतवार पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त सिंगही निवासी चंदन प्रजापति के इकलौते बेटे अभिषेक प्रजापति के रूप में हुई। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया।

रहस्यमय ढंग गायब बालक का शव मिलने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रविवार की दोपहर बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहतवार थाने पहुंचे तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ ही हत्यारों को फांसी दो की आवाज बुलंद करने लगे। स्थिति को बिगड़ते देख एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद, थानाध्यक्ष बांसडीह प्रवीण सिंह, खेजरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनियर थानाध्यक्ष कौशल पाठक पुलिस बल के साथ पहुंच गये। परिजनों तथा ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया। आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, एहतियातन थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी