बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

बलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले

बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की गड़ही से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। ईंट-पत्थर चले। पुलिस को करीब दस राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, लेकिन सैकड़ों . ' की संख्या में मौजूद महिलाएं और पुरुष डटे रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे और टकराव के बाद पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सरकारी गड़ही पर अवैध रूप से निर्मित दो मकानों को जमींदोज करा दिया।

ग्राम सभा की करीब चार बीघा क्षेत्रफल वाली गड़ही के एक किनारे गांव के रामगोविंद और रामबचन का मकान बना हुआ था। गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन ने आरोप लगाया कि दोनों ने करीब छह डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया है। 15-सी की कार्रवाई में अतिक्रमण की पुष्टि भी हुई, लेकिन स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर फरवरी 2024 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। दिसंबर 2024 में उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट आदेश दिया था। आदेश के बावजूद कार्रवाई लंबित रहने पर याचिकाकर्ता ने अवमानना (कंटेंप्ट) याचिका दाखिल कर दी, जिसकी अगली सुनवाई छह फरवरी को प्रस्तावित है।

मंगलवार की अपरान्ह खेजुरी अन्तर्गत ग्राम हथौज में तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए न्यायालय के आदेश पर एसडीएम सिकंदरपुर व तहसीलदार सिकंदरपुर, राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर उपस्थित थे।  तालाब किनारे अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा था, तभी कुछ बहकावें में आकर अचानक वहां के लोगों द्वारा पुलिस पार्टी व राजस्व कर्मियों पर पत्थरबाजी करना आरम्भ कर दिया गया। इसमें कुछ लेखपाल, कानूनगो और पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा, लेकिन विरोध जारी रहा और प्रशासनिक टीम को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा।

यह भी पढ़े 15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि राजस्व लेखपाल से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही साथ तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटा दिया गया है । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी