बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके पति बेचन प्रसाद पत्नी की तलाश में भटक रहे हैं। बेचन प्रसाद गुजरात के जामनगर स्थित एक रिफाइनरी प्लांट में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी अंजली देवी 28 अक्टूबर से अपने दो बच्चों के साथ मायके बिठुआं गांव में रह रही थीं। मीडिय रिपोर्ट के अनुसार, 18 जनवरी को अंजली अपने छोटे बेटे के लिए चप्पल खरीदकर घर लौटी थीं। बड़े बेटे ने भी चप्पल की जिद की। फिर अंजली दोबारा बाजार जाने के लिए निकलीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तो अंजली के पिता सुनील प्रसाद ने उनके पति को सूचना दी। बेचन प्रसाद 22 जनवरी को फ्लाइट से वाराणसी पहुंचे और बेल्थरा रोड आकर पत्नी की तलाश में जुट गए। बेचन प्रसाद ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। पत्नी के अचानक गायब होने से वह चिंतित हैं। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हैं। उन्होंने उभांव थाने में तहरीर देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी