बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा

बलिया :  टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में टीईटी के खिलाफ विशाल धरना दिया। असंवैधानिक रूप से थोपे गए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग पर अड़े शिक्षक संगठनों ने आर-पार का ऐलान किया है।

गुरुवार को शिक्षकों का जत्था सभी ब्लॉकों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचता गया, जो विशाल सभा में तब्दील हो गया। सभा के पश्चात शिक्षकों का विशाल जुलूस बीएसए कार्यालय से शहर के प्रमुख मार्गो से 'टीईटी अनिवार्यता समाप्त करो-समाप्त करो' और शिक्षक एकता जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

t2

यह भी पढ़े प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान किया जाए।अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया है, तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर कानून लागू नहीं होगा। कोई भी कानून बनता है, तो उस तिथि से पहले की नियुक्ति को प्रभावित नहीं करता। 2011 से पहले सभी मानदंडों को पूरा कर भर्ती/ नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर यह टीईटी थोपना कही से भी न्यायसंगत नहीं है।

यह भी पढ़े बलिया में अस्पताल के सामने टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

धरना सभा को अजीत प्रताप यादव, रफिउल्लाह, किरण भारती, माया राय, शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, विजेंद्र सिंह, आदित्य यादव, वीरेंद्र यादव, विजेता सिंह, अवनीश चंद पाण्डेय, तुषार कांत राय, अजीत पाण्डेय, नीरज सिंह, सुनील सिंह (द्वय), सतीश वर्मा, बलवंत सिंह, टुनटुन प्रसाद, अनिल कुमार पाण्डेय, डॉ अभिषेक पाण्डेय समरजीत, बहादुर सिंह, अमरीश, सुशील कुमार, प्रवीण ओझा, संतोष सिंह, ओम प्रकाश, अशोक यादव, अवधेश, चंदन सिंह, उदय नारायण राम रहे। धरना को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  के अध्यक्ष वेद पाण्डेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा संचालन जिलामंत्री डॉ राजेश पाण्डेय ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया :  टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व...
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया