25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल

मेष
ज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के मार्ग पर ध्यान रखिएगा। उन्मादी होकर कमाने के चक्कर में मत पड़िएगा। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काली वस्तु का दान करना और लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ
आकर्षण का केंद्र बनेंगे। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। मानसिक चंचलता पर काबू रखना है, नहीं तो अजीब स्थिति हो सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नुकसान के कम चांसेज़ हैं, लेकिन डिस्टर्बेंस बड़े लेवल का हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से बचिए, राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत हैं। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

मिथुन
भाग्य पर भरोसा करके इन दिनों कार्य नहीं कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। थोड़ा सा बचकर पार करना आपके लिए आवश्यक है, मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। बचकर पार करें, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े Marathon in Ballia : फुल मैराथन में इथोपिया के फिरोनिशा, हॉफ में पंकज ने मारी बाजी 

कर्क
आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य में टेम्परेरी राहत भी मिलेगी। लेकिन दुर्घटना का बड़ा योग बना हुआ है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार, शासन-सत्ता पक्ष—किसी भी तरीके का कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े Ballia में 11 जनवरी से लापता युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

सिंह
दांपत्य संभालिए। कोई भी ब्लड से संबंधित इन्फेक्शन आपको हो सकता है। उदर रोग से बड़ी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य- इन पर जरूर ध्यान रखिएगा। यह एक पर्सनल और प्रोफेशनल खराब समय है, लेकिन इस बीच व्यापार सही चलेगा। डिस्टर्बेंस के साथ व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना और सूर्य को जल देना आपके लिए लाभकारी होगा।

कन्या
स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। हालाँकि जीत आपकी होगी, लेकिन बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे भी। यात्रा का योग भी बनेगा। मिला-जुला फल मिलने के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चाहे वे मेंटल हों या फिजिकल। महत्वपूर्ण निर्णय अभी बिल्कुल मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। यह समय खराब है, बहुत बचकर पार करिएगा। आप किसी भी रिस्क लेने की स्थिति में नहीं हैं। लाल वस्तु का दान करना और शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक 
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। फिर भी बड़े गृह-कलह के संकेत हैं। बचकर पार करिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की योजना अभी मत बनाइए, विवादित हो जाएगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक कोई नकारात्मक स्थिति पैदा हो सकती है। व्यावसायिक तालमेल पर ध्यान रखिए। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।"

मकर 
धन-हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। वाणी विवादित हो सकती है, निवेश विवादित हो सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। मानसिक, शारीरिक और व्यावसायिक रूप से मध्यम समय है, बचकर पार करिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ 
घबराहट, बेचैनी, मानसिक अवसाद, शारीरिक अवसाद इत्यादि बने रह सकते हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी और हल्का-फुल्का कलह भी हो सकता है। डिस्टर्बिंग टाइम है, लेकिन कुछ चीजों में अच्छा भी होगा, जैसे भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी इत्यादि। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन 
बहुत बचकर पार करिए, अत्यधिक परेशानी का समय है। मानसिक अवसाद बना रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार- सब कुछ प्रभावित दिख रहा है। लेकिन फिर भी पराक्रम आपका रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्थिति कुछ मामलों में अच्छी होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार