Marathon in Ballia : फुल मैराथन में इथोपिया के फिरोनिशा, हॉफ में पंकज ने मारी बाजी 

Marathon in Ballia : फुल मैराथन में इथोपिया के फिरोनिशा, हॉफ में पंकज ने मारी बाजी 

10 किमी में प्रिंस राज मिश्र तथा पांच किमी दौड़ में सोनी रही अव्वल 

बलिया : द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित 42.195 किमी के फुल मैराथन में अफ्रीकी देश इथोपिया के निवासी फिरोनिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। फिरोनिशा ने कुल 2 घंटे 8 मिनट में दौड़ पूरा किया। इनके बाद पहुंचे मुजफ्फरनगर के अक्षय कुमार द्वितीय व दिल्ली के अमरेश प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा हाफ मैराथन 21 किमी में वाराणसी के पंकज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें अयोध्या के प्रिंसराज यादव द्वितीय व आगरा के मनीष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दस किमी में प्रिंस राज मिश्र प्रथम वाराणसी के आशीष पाल तथा बलिया राकेश वर्मा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 5 किलोमीटर में वाराणसी की सोनी प्रथम व वाराणसी की ही लक्ष्मी चौहान द्वितीय तथा रूबी पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG-20260128-WA0055

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले फिरोनिशा को मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 2.25 लाख रुपए का पुरस्कार प्रदान किया। इसमें दूसरे स्थान पर आए अक्षय कुमार को 1.25 लाख व अमरेश प्रजापति को 75 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। हाफ मैराथन में प्रथम विजेता को 65 हजार व द्वितीय को 45 हजार तथा तृतीय को 30 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। 10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 25 हजार द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को 10 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। 5 किमी की दौड़ प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 11 हजार व द्वितीय को 7 हजार तथा तृतीय को 5 हजार की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा सभी श्रेणियों में 50वें स्थान तक आए प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार राशि दी गई।

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

IMG-20260128-WA0057

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे वीर लोरिक स्टेडियम खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन का समापन बैरिया स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ। हाफ मैराथन हल्दी भरसौंता पेट्रोल पंप के पास संपन्न हुआ। 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता जनाड़ी तक तथा 5 किलोमीटर की कदम चौराहा पर संपन्न हुआ। सभी विजेताओं को पुरस्कार राज बैरिया सुदिष्टपुरी स्थित सुदिष्ट बाबा स्कूल पर प्रदान किया गया। 

IMG-20260128-WA0051

मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। यह प्रदेश का चौथा मैराथन है, जो इतनी भव्यता के साथ संपन्न हुआ। आने वाले वर्ष में इस आयोजन को और भी भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। कहा कि बलिया का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। यहां के लोग अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे विश्व में अमिट छाप बनाए हुए हैं। द्वाबा के मालवीय कहे जाने वाले बाबू मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कहा कि आज भाजपा सरकार में ही खेल को इतना महत्व दिया जा रहा है। बलिया में खेल से संबंधित जो भी डिमांड होगा, उसे प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।

IMG-20260128-WA0053

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मेरे मामा मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित यह मैराथन पूरे जनपद के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ। यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। कहा कि युवाओं के लिए जिले में कई स्तर पर विकास के मानचित्र को तैयार किया गया है जो आगे आने वाले दिनों में स्पष्ट दिखाई देगा। प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में विकास के कई कार्यो को कराया जा रहा है। आगे भी जो कार्य आम जनमानस के जनहित में होगा, उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान आयोजन समिति के लोगों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सुदिष्टपूरी स्कूल के प्रबंधक मनु सिंह ने सभी अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।

IMG-20260128-WA0052

मैराथन का सफल संचालन करने वाले एथलीट संगठन के पंकज सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन में निर्णायक की भूमिका में कई सदस्य बाहर से आए थे। मैराथन व अन्य दौड़ प्रतियोगिताओं में पूरे देश भर के अलग-अलग राज्यों से आए करीब एक हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश साहू, विजय लक्ष्मी सिंह, टूनजी पाठक, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।

मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण

इस दौरान बैरिया तिराहे पर स्थित बाबू मैनेजर सिंह की प्रतिमा स्थल पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्रीद्वय गिरीश चंद्र यादव व दयाशंकर सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माला चढ़कर उन्हें नमन किया। इस दौरान द्वाबा क्षेत्र के लोगों ने बैरिया तिराहे पर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

बलिया के हर ब्लाक में बनेगा स्टेडियम

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बलिया के हर ब्लाक में स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। यही नहीं प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 40 मिनट का खेल प्रतियोगिता अनिवार्य किया गया है। आज प्रदेश में सभी नेशनल पदक विजेताओं को नौकरी दी जा रही है। बलिया का स्पोर्ट्स कालेज भी जल्द तैयार होगा। इसके लिए जो भी बजट लगेगा उसे दिया जाएगा। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी