Ballia में 11 जनवरी से लापता युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

Ballia में 11 जनवरी से लापता युवक का मिला शव, मचा हड़कंप

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट-अतरडरिया तिराहा के समीप मंगलवार की शाम एक गड्ढे में एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर नट पुत्र श्रीनट के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शिवशंकर बीते 11 जनवरी से अपने घर से गायब थे। उनकी पत्नी रिन्कू देवी ने सहतवार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार शाम अतरडरिया गायघाट तिराहा के समीप एक महिला भूसा सहेज रही थी, तभी उसने गड्ढे में शव को उतराया देखा। महिला ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान मृतक के परिजनों को भी सूचना मिली और उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या