बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

बलिया : रमज़ानुल मुबारक के पावन महीने में इबादत, सब्र और आत्मसंयम का जज़्बा केवल बड़ों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों में भी इसकी मनोहारी झलक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बलिया शहर के बिशुनीपुर स्थित शिया मस्जिद के सामने रहने वाले जामा मस्जिद के सेक्रेटरी अहमद हसन एडवोकेट के आठ वर्षीय पुत्र अहमद अली उर्फ कमाल ने रविवार को रमज़ान का चौथा रोज़ा रखकर सभी का दिल जीत लिया।

नन्हे कमाल के लिए यह रोज़ा खास और यादगार रहा। भोर में उनकी दादी ने उन्हें प्यार से जगाकर सहरी कराई और पूरे दिन रोज़ा रखने के लिए हौसला बढ़ाया। मासूम उम्र में रोज़ा रखने की इस कोशिश पर दादी की आंखों में खुशी और दुआओं की चमक साफ दिखाई दी। खुशी के इस मौके पर उन्होंने अपने पौत्र को त्योहारी भी दी, जिससे कमाल का उत्साह और बढ़ गया।

रोज़ेदार कमाल को परिवार के सभी सदस्यों ने गले लगाकर मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य व कामयाबी के लिए दुआ की। घर का माहौल इबादत, मोहब्बत और आपसी सौहार्द से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने का जज़्बा न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक संदेश देता है। नन्हे कमाल का यह कदम इस बात का प्रमाण है कि रमज़ान का पैग़ाम-सब्र, अनुशासन और इंसानियत-नई पीढ़ी के दिलों में भी गहराई से उतर रहा है।

यह भी पढ़े Marathon in Ballia : फुल मैराथन में इथोपिया के फिरोनिशा, हॉफ में पंकज ने मारी बाजी 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक
बलिया : टीईटी अनिवार्यता के विरोध में चल रहे अभियान के तहत उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह...
UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन
उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय
बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं
24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी
Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील