बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Ballia News : वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद बाइक से भाग रहे तीन बाराती बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव से छांगुर राजभर के घर से बारात बांसडीह क्षेत्र के जयनगर निवासी गणेश राजभर के घर आई थी। द्वारपूजा में नाच गाने के दौरान देर रात डीजे बजाने को लेकर घराती और बाराती पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से डरकर छांगुर राजभर के रिश्तेदार उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा गांव निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र राजभर अपने दो साथियों चांड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेश राजभर और 23 वर्षीय नितिन राजभर के साथ बाइक से भाग गये।

टीएस बंधा मार्ग पर ताहिरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दौरान सत्येंद्र के  सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही बेहोश हो गया। जबकि शैलेश व नितिन को गंभीर चोट आईं। हादसा के बाद साथियों ने देर रात सत्येंद्र को पीएचसी  मनियर ले गये। वहां चिकित्सक ने जांचकर सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। लेकिन साथी  सत्येंद्र को तुरंत जिला अस्पताल लेकर चले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि किया। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी