अस्पताल में जैकेट की जेब से जिंदा सांप निकालकर बोला शख्स- डाक्टर साहब, इसी सांप ने मुझे काटा है, फिर...

अस्पताल में जैकेट की जेब से जिंदा सांप निकालकर बोला शख्स- डाक्टर साहब, इसी सांप ने मुझे काटा है, फिर...

UP News : सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आया है, जहां एक शख्स जिन्दा सांप को अपनी जैकेट में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। इस खौफनाक नजारे को देख वहां मौजूद तीमारदारों, मरीजों और डाक्टरों में दहशत फैल गई। डॉक्टर ने शख्स से कहा कि पहले वह सांप बाहर छोड़कर आए, तभी उसका इलाज होगा।

सोमवार को शिवाजी नगर निवासी ई-रिक्शा चालक दीपक (29) को सांप ने काट लिया। फिर क्या था, दीपक ने सांप को पकड़कर अपनी जैकेट की जेब में रखा और सीधे अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने जा पहुंचा। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर और अन्य मरीजों की सुरक्षा का हवाला देते हुए दीपक से सांप को बाहर छोड़कर आने को कहा। इस बात से नाराज होकर दीपक अस्पताल के बाहर आ गया और अपना ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इस घटना की खबर जैसे ही मीडियाकर्मियों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए और शख्स से बात करने लगे।

दीपक ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसे सांप ने काट लिया। फिर वह सांप को अपने साथ लेकर चला आया, ताकि डॉक्टर सांप को देखकर उसका इलाज कर सकें। लेकिन डॉक्टर ने मना कर दिया। राहगीर ई-रिक्शा चालक के हाथ में जिंदा सांप देख डर गए। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से हाथ में सांप को पकड़े हुए दीपक बहस करने लगा। कहने लगा कि डाक्टर इलाज नहीं कर रहे हैं, तो वह क्या करे। उसने जिद पकड़ ली कि पहले उसे इंजेक्शन लगाया जाए, तभी वह रास्ते से हटेगा।

यह भी पढ़े 3 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे समझाया। पुलिस के दबाव पर अंततः उसने सांप को एक डिब्बे में बंद किया और दोबारा अस्पताल के भीतर गया। वहां चिकित्सकों ने उसे तत्काल एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया। उपचार मिलने के बाद ई-रिक्शा चालक वहां से रवाना हुआ। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़े बलिया एसपी ने 10 दरोगा को किया इधर से उधर, बदले दो पुलिस चौकी इंचार्ज

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि मरीज अपने साथ जिंदा सांप लाया था, जिससे अस्पताल में मौजूद अन्य लोगों को उसके डसने का खतरा था। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मरीज को पहले सांप को किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए कहा गया था।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित