Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल

Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल

मेष
थोड़ा ग्रह-कलह से बचना चाहिए। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी संक्रमित सा महसूस करेंगे या बहुत सारे ऑप्शन के कारण दोनों को प्रॉब्लम होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन लाभप्रद हैं आप। नए-नए रास्ते खुल रहे हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ
पराक्रमी बने रहेंगे। व्यवसायिक उठापटक के साथ आपकी स्थिति स्ट्रॉन्ग होने जा रही है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन
धनदायक समय। मित्रों की संख्या बढ़ेगी या परिवारजनों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। निवेश के लिए सही समय नहीं है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

कर्क
बुरे समय में अच्छा समय है ये। स्वास्थ्य में थोड़ा टेंपरेरी सुधार हो गया है। प्रेम संतान की स्थिति थोड़ी अभी मध्यम बनी हुई है। व्यापार भी उतार-चढ़ाव के साथ चल रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े अनोखे और अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे 'प्रमोद बाबा', पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

सिंह
मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-चाकरी में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव, एक डिस्टर्बिंग टाइम है। लेकिन चीजें चलती रहेंगी और अच्छा हो जाएगा सब। बहुत-बहुत कम समय में अब अच्छा होने वाला है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन अगर वसूलना चाहते हैं तो सही समय है, शुरू करिए। प्रेम संतान का साथ होगा, व्यापार भी ठीक है। बस शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्थिति अच्छी होगी व्यापारिक दृष्टिकोण से, लेकिन मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ ठीक है लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत परेशान करेगी। बहुत बचके पार करें। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक 
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रोफेशनली सही चल रहे हैं। घर का वातावरण खराब रहेगा। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भू-भवन-वाहन की खरीदारी परेशानी में आएगी। कुछ प्रॉपर्टी आपकी विवादित हो सकती है, बचके पार करें। काली वस्तु का दान करें।

धनु
आपके लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने वाला है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि चोट-चपेट लगने का भय है। व्यापारिक स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियाँ बेहतर हो जाएँगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। बजरंग बली को प्रणाम करना और लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

मकर  
यह समय आपके लिए धनदायक है, लेकिन धन को लेकर कुछ विवाद भी हो सकते हैं। परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है, हालांकि वहां भी छोटी-मोटी बहस की संभावना है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान मध्यम है। माँ काली को प्रणाम करना शुभ फलदायी रहेगा।

कुंभ
इस समय आपके मन में कई तरह की उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आंतरिक तनाव महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार- हर दृष्टि से यह समय थोड़ा कोलाहल भरा है। हालांकि, ज्ञानार्जन के लिए यह अच्छा समय है और आप शत्रुओं से भी कुछ नया सीखेंगे। यह एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है, लेकिन अंततः जीत आपकी ही होगी। गणेश जी की आराधना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मीन
विद्यार्थियों और लिखने-पढ़ने के कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय कहीं भी निवेश करने से बचें, क्योंकि बड़ा जोखिम होने की आशंका है। यह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला समय है, इसलिए सावधानी बरतें। भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
बलिया : बैरिया के जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे...
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू
होलिका दहन एक आध्यात्मिक संदेश : ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश उपाध्याय से जानिएं राशि के अनुसार उपाय
बलिया के 64,000 कर्मियों और पेंशनरों को मिली होली की सौगात, खातों में पहुंचे 2 अरब रुपये
बलिया के इस अधिकारी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस
रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा