बलिया में सड़क हादसा : महिला की मौत, बस चालक पर मुकदमा

बलिया में सड़क हादसा : महिला की मौत, बस चालक पर मुकदमा

बलिया : सड़क हादसे में महिला की मौत मामले में पुलिस ने रोडवेज बस चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर-पकडबोझा निवासी लल्लन राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी भवह मीना पत्नी गिरधारी राजभर रसड़ा जा रही थी। गढ़िया पावर हाउस के समीप ई रिक्शा से उतरकर अपने साईड से जा रही थी, तभी रोडवेज बस के चालक ने अनियंत्रित तरीके से तेज रफ्तार में आकर विपरीत दिशा से मीना को टक्कर मार दिया। घायल मीना को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र रसड़ा पहुंचाया गय, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Tags:

Post Comments

Comments