राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

Ballia Education : शहर से सटे सवरूबांध स्थित राधाकृष्णा अकादमी (Radhakrishnan Academy) के वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हाल ही में लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन में प्रशासन, इतिहास और आधुनिक व्यापार व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश की विधान सभा का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। कानून बनाए जाते हैं। विद्यार्थियों ने सदन की कार्यप्रणाली को नज़दीक से समझा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय का भी अवलोकन करने का अवसर मिला, जिससे प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया को समझने में सहायता मिली।

IMG-20260208-WA0001

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने हजरतगंज स्थित ऐतिहासिक जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) का भ्रमण किया, जो देश के सबसे पुराने डाकघरों में से एक माना जाता है। यहाँ उन्होंने डाक व्यवस्था के इतिहास, पत्रों और पार्सलों के संचालन की प्रक्रिया तथा संचार व्यवस्था के विकास के बारे में विस्तार से जाना। विद्यार्थियों ने यह समझा कि डिजिटल युग से पहले संचार का कितना महत्वपूर्ण माध्यम डाक सेवा हुआ करती थी।

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

भ्रमण के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने लुलु मॉल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने आधुनिक व्यापार प्रणाली को करीब से देखा। विभिन्न ब्रांडेड दुकानों, सुपरमार्केट और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को देखकर विद्यार्थियों ने जाना कि समय के साथ बाजार और खरीदारी की पद्धतियाँ किस प्रकार विकसित हुई हैं और पारंपरिक दुकानों से आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक का सफर कैसे तय हुआ।

IMG-20260208-WA0003

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस यात्रा ने उन्हें लोकतंत्र, इतिहास और आधुनिक अर्थव्यवस्था—तीनों के व्यावहारिक पक्षों को समझने का अवसर दिया। विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रमण से सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक और प्रभावी बनती है तथा उन्हें भविष्य में अपने करियर के प्रति नई प्रेरणा मिली।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी