जन्मदिन पर डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल, खूब मिला आशीर्वाद

जन्मदिन पर डॉ. भूपेश सिंह ने मेला लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल, खूब मिला आशीर्वाद

मझौवां, बलिया : बेलहरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी डॉ. भूपेश सिंह ने अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। धर्मपुरा में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जुटे जरूरतमंदों में प्रधान प्रतिनिधि ने कम्बल वितरित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाजसेवी नागेंद्र सिंह जन्मदिन पर पगड़ी बांध कर प्रधान प्रतिनिधि को सम्मानित किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्राम विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 510 लोगों का सम्मान किया गया।

डॉ. भूपेश सिंह ने बताया कि कम्बल वितरण के लिए लाभार्थियों की सूची तैयार की गई थी, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता सुनिश्चित हो सकें। कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से आपसी सहयोग और सेवा भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पुरुषोत्तम यादव ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

हरेराम यादव

यह भी पढ़े 2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित