2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

2 February ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष
स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां का साथ मिलेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी की स्थिति बनेगी। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ
पराक्रमी बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन
बच के पार करें। चाहे स्वास्थ्य हो, चाहे प्रेम, संतान हो, चाहे सरकारी तंत्र हो। निवेश भी अभी मत करिएगा। जो भी रुपया पैसा आ रहा है, उसको सेव करिए और जुबान पर काबू रखें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़े Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कर्क
स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। एक बहुत अच्छी ऊर्जा आप में इस समय बढ़ेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। बस थोड़ा सा जीवनसाथी को लेकर के एक ऊहापोह की स्थिति रहेगी या जिनकी शादी ब्याह तय हो रही है, उनकी स्थिति में थोड़ा सा कन्फ्यूजन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़े 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

सिंह
चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी, लेकिन आपकी जीत होगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या
आय के नए नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ दिन है। यात्रा का योग बनेगा। क्रोध पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी, लेकिन गृह कलह के संकेत हैं, थोड़ा बच के पार करें। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा

वृश्चिक
भाग्य साथ देगा, पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभ समय है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकती है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बाकि सरकारी तंत्र से जुड़ेंगे। अपनों की संख्या बढ़ेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। क्रोध पर काबू रखें। रक्तचाप पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ
डिस्टर्बिंग टाइम चल रहा है। बहुत बच के पार करिए। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, शत्रु भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान से दूरी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत होगा। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत अच्छा समय है। बस स्वास्थ्य नरम है, इस बात पर जरूर ध्यान रखिएगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी