बलिया में स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता : पटना को हरा चन्दौली सेमीफाईनल में

बलिया में स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता : पटना को हरा चन्दौली सेमीफाईनल में

बलिया : लगातार 27वें वर्ष सुभाष स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सुभाष इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ा गांव के मैदान पर आयोजित स्व. शिवकुमार सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के क्वार्टर फाइनल में पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 197 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। पटना के तरफ से सलामी बल्लेबाज कृष्णा ने 36 गेंद पर 5 चौकों और 8 छक्के की मदद से 81 रन तथा नंदकिशोर ने 25 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी टीम को 51 रन का अंशदान कर बड़ा स्कोर करने में कामयाब रहें।

पहाड़ जैसे स्कोर को जवाब देने उतरी चंदौली की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पूर्व 16.5 ओवर में हो लक्ष्य को हासिल कर सेमीफाईनल में प्रवेश कर लिया। चंदौली की टीम आक्रामक रुख अपनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। बल्लेबाज कृष्णमुरारी ने 31 गेंदो का सामना कर 47 रन शिवांश 20 गेंदो पर  40 रन बनाए। अंत में अमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदो पर 31 रन बनाकर मैच एकतरफा कर दर्शको का दिल जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार चंदौली के कृष्ण मुरारी के शानदार प्रदर्शन पर दिया गया।

मैच के दौरान दर्शनीय  चौको व छक्को की हैट्रिक कई बार लगी जो दर्शको को ताली बजाने पर मजबूर किया। इसके पूर्व संजीव सिंह सबलू MD सीबीएस गैस एजेंसी रसड़ा तथा अरुण पाण्डेय अध्यक्ष प्राशिसं चिलकहर ने फीता कटकर उद्घाटन करने के साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामना दी। मैंच में निर्णायक की  भूमिका में रघुधन प्रसाद व हीरालाल सिंह ने निभाया स्कोरर की भूमिका में राजीव सिंह जुगनू व सुनील सिंह रहे।

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मैच के दौरान राजेश सिंह तथा चन्द्रशेखर ने हिंदी व अंग्रेजी भाषा में शानदार कमेंट्री करके सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज ताड़ीबड़ागाँव के मैदान में खचाखच भरे  दर्शको में रोमांच भर  दिया। इस दौरान राजशेखर सिंह अनुज सिंह डॉ अनिल सिंह सेंगर व कमेटी के सदस्यों की सक्रियता रही। पिछले 23 जनवरी से उद्घाटित यह राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पटना चंदौली देवरिया छपरा सिवान भदोही बलिया और मुजफ्फरपुर की आठ टीमे भाग ले रही है। आयोजन सचिव प्रदीप सिंह मुकेश व अध्यक्ष मैनुदीन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस