बलिया में नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार



बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में दोकटी थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 05 मार्च को दोकटी थाने पर वादी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आरोपी द्वारा उसके नाबालिक पुत्र को अपने घर पर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू की। इसी क्रम में रविवार को उप निरीक्षक दिलीप कुमार यादव मय हमराह उप निरीक्षक समर सिंह व हेड कां. बलराम पाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर धारा 3/4 (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शशि सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह (निवासी : कर्णछपरा, थाना दोकटी, बलिया) को सेमरिया ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments