बलिया में लाठी-डंडा, लात-घूसों और लोहे की राड से 'देवर' को मार डाला, युवक गिरफ्तार



बलिया : सहतवार थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को यह सफलता एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मिली है। वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि उसके देवर को बाजार से लौटते समय पुरानी विवाद को लेकर प्रतिवादियों ने गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडा, लात-घूसों व लोहे की राड से मार-पीट कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसी क्रम में 08 मार्च 2026 को उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह हेड कां. विनोद यादव व कां. उग्रसेन ने मूखबिर की सूचना पर धारा 105, 110, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3(1)ध, 3(2)(वी), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त विशाल पटेल उर्फ पुतुल पुत्र स्व. शम्भूनाथ पटेल (निवासी वार्ड नं. 07 कस्बा सहतवार, बलिया) को जिन बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया।

Related Posts
Post Comments



Comments