बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
On



बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में एक किशोरी की मौत उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव की करीब 17 वर्षीया लाजो पुत्री स्व. परमेंद्र राजभर गुरुवार की दोपहर घर से घास काटने के लिए खेत की तरफ गई थी। घास लेकर घर लौटने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पड़ोसी और उसके चाचा बृजेश राजभर किशोरी को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। वहां के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। मृतका की मां वाराणसी में कोई प्राइवेट में नौकरी करती है। बेटी की मौत की सूचना उसे दे दी गई है।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments