बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया में राइस राइस मिल की बेल्ट में फंसकर युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर चरौवा गांव में बुधवार को ट्रैक्टर चालित राइस मिल की बेल्ट में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव को देख मां-बाप और स्वजन की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि इमिलिया चरौवा निवासी 20 वर्षीय सिट्टू यादव उर्फ नवनीत बुधवार की दोपहर कल्याणपुर चरौवा निवासी मुन्ना यादव के यहां धान कूटने का कार्य कर रहा था। इस दौरान राइस मिल की बेल्ट में अलकतरा लगाया जा रहा था, जिसमें सिट्टू फंस गया और बेल्ट की तेज गति के कारण वह संभल नहीं सका। देखते ही देखते वह पूरी तरह मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन बेल्ट में फंसकर बुरी तरह कुचल गई। आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझते या ट्रैक्टर बंद कर पाते, तब तक सिट्टू की मौत हो चुकी थी। लोगों ने किसी तरह मशीन बंद कर शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिट्टू यादव चार भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता रतन यादव किसान हैं।इस संबंध में भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि हादसा राइस मिल की बेल्ट में फंसने से हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी