बलिया में मां और बेटी से दुष्कर्म, ट्यूशन टीचर को मिली उम्रकैद की सजा

बलिया में मां और बेटी से दुष्कर्म, ट्यूशन टीचर को मिली उम्रकैद की सजा

बलिया : विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) प्रथमकांत की अदालत ने नाबालिग और उसकी मां के साथ दुष्कर्म के आरोपी मनीष पांडेय को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 32 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्त को छह महीने का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना होगा। वादिनी ने थाना कोतवाली में तीन जुलाई 2023 को तहरीर दी कि आरोपी मनीष पांडेय निवासी विजयीपुर थाना कोतवाली (बलिया) ने उसकी नहाते समय चुपके से वीडियो बना ली थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी पुत्री को घर पर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। 22 मई को उसकी पुत्री के साथ भी दुष्कर्म कर वीडियो बना ली और धमकी दी कि किसी को बताया तो वायरल कर देंगे। धमकी देकर उसकी पुत्री के साथ तीन बार दुष्कर्म किया।

मामले में थाना कोतवाली पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विवेचक ने आरोपी के पास से मोबाइल बरामद कर घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। कुल छह गवाहों को परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने मनीष पांडेय पर दोष साबित पाया और सजा सुनाई।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या