शिक्षा विभाग को जल्द मिलेंगे 865 कनिष्ठ सहायक
On



प्रयागराज : माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं इकाइयों को जल्द ही 865 कनिष्ठ सहायक मिलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग लखनऊ को इन पदों पर चयन के लिए अधियाचन भेजा था। आयोग की ओर से इसकी भर्ती परीक्षा कराई जा चुकी है और अब अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय को चयन सूची का इंतजार है। एडी बेसिक कामता राम पाल के अनुसार चयन सूची मिलने के बाद विभिन्न कार्यालयों में तैनाती की जाएगी। यही नहीं एडी बेसिक कार्यालय की ओर से 265 कनिष्ठ सहायक और 135 आशुलिपिक (स्टेनो) के रिक्त पदों का अधियाचन भी भेजा गया है। शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के 3400 से अधिक पद स्वीकृत हैं इनमें वर्तमान में एक हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
06 Feb 2026 18:36:42
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...


Comments