बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

बलिया में विवाहिता की मौत, शव को ठिकाने लगाकर फरार हुए ससुराली

बलिया : बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। ससुराल के लोगों ने पुलिस या मायके वालों को सूचना दिए बिना शव को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया, फिर घर से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि चंदन सिंह की पत्नी 30 वर्षीय रिंकू सिंह के ही मोबाइल से किसी अनजान व्यक्ति ने सोमवार को उसकी भाभी को फोन कर घर में फंदा लगाकर रिंकू की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनियर थाना क्षेत्र के टुकड़ा नंबर दो गांव निवासी रिंकू का भाई गोंविदा व अन्य परिजन सुल्तानपुर पहुंचे, तो वहां ससुराल पक्ष का कोई सदस्य नही मिला। घर पर पसरे सन्नाटे और गायब मिले ससुरालियों के बाद परिजनों ने गांव में हंगामा किया जिसके बाद पुलिस पंहुची।

भाई गोविंदा सिंह ने आरोप लगाया कि 10  वर्ष पूर्व अपनी बहन की शादी टोलापुर मुहल्ला निवासी चंदन सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति चंदन, ससुर विजय शंकर, सास कालपति और ननद रेखा व रूबी कम दहेज को लेकर रिंकू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इसी तंगहाली और प्रताड़ना से आजिज आकर रिंकू ने रविवार को रात में आत्महत्या कर ली हैं। परिजनों ने आरोप लगाया  कि आरोपियों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को सुल्तानपुर के पास सरयू नदी में फेंक दिया हैं।

यह भी पढ़े 15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने अब एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखकर शव की तलाश में सहयोग मांगा है। कोतवाल ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव की बरामदगी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी