बलिया की पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, नहीं रहें वरिष्ठ पत्रकार 'प्रमोद बाबा'

बलिया की पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, नहीं रहें वरिष्ठ पत्रकार 'प्रमोद बाबा'

बलिया : जनपद की पत्रकारिता जगत के वट-वृक्ष के रूप में ख्यातिलब्ध बलिया दैनिक जागरण के पूर्व जिला प्रबंधक पं प्रमोद उपाध्याय का निधन नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पं प्रमोद उपाध्याय के निधन की जानकारी मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। विकास खंड सोहांव के सरयां गांव निवासी पं प्रमोद उपाध्याय का वर्तमान प्रवास नगर के चंद्रशेखर नगर कालोनी में था। पत्रकारिता जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले पं प्रमोद उपाध्याय का पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर तथा पूर्व रेलमंत्री छोटे लोहिया पं जनेश्वर मिश्र से भी करीबी रिश्ते थे। जनपद के राजनीतिक व प्रशासनिक अमले में उनकी स्थिति काफी मजबूत थी।

 

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

 

पत्रकारिता जगत से अवकाश प्राप्ति के बाद उनकी इच्छा थी कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी बेहतरीन शिक्षा से वंचित नहीं रहे, इसलिए उन्होंने सागरपाली से सटे पकड़ी गांव में विहान विद्यापीठ विद्यालय की स्थापना की। हिन्दी दैनिक विहान के संपादक अजय कुमार उपाध्याय ‘बबुआ जी’ उनके अनुज हैं। प्रमोद उपाध्याय का पार्थिव शरीर दिल्ली से बलिया चंद्रशेखर नगर उनके आवास पर लाया जा रहा है। गुरुवार को उनके पैतृक गांव सरयां (उजियार भरौली) गंगा तट पर अंतिम संस्कार होगा।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी