मैराथन में खास धावक बनें बलिया के इन दो सितारों का परिवहन मंत्री ने कुछ यूं बढ़ाया उत्साह

मैराथन में खास धावक बनें बलिया के इन दो सितारों का परिवहन मंत्री ने कुछ यूं बढ़ाया उत्साह

बलिया : द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक मैनेजर सिंह की जयंती पर आयोजित 42.195 किमी के फुल मैराथन और हाफ मैराथन कई मायनों में खास बनीं। मैराथन में देश और प्रदेश के अलावा विदेशी धावकों ने तो प्रतिभाग किया ही, जनपद के धावकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता की। इसमें सबसे खास धावक बने 70 वर्षीय चंद्र भान सिंह और 21 किमी तक दौड़ा बेलहरी निवासी कक्षा तीन का छात्र कार्तिक राजभर।

IMG-20260128-WA0048

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर लोरिक स्टेडियम से मंत्री द्वय गिरीश चंद्र यादव और दयाशंकर सिंह तथा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने जैसे ही हरी झंडी दिखाकर की, धावक अपने-अपने लक्ष्य पर निकल पड़े। इन धावकों में जहां सबसे अधिक उम्र के धावक बलिया के चौरा कथरिया निवासी 70 वर्षीय चंद्र भान सिंह थे, वहीं सबसे कम उम्र के धावक 9 वर्षीय कार्तिक राजभर। बेलहरी निवासी कक्षा तीन में पढ़ने वाले छात्र कार्तिक राजभर हॉफ मैराथन पूरा किया, वह भी पूरे उमंग और उत्साह के साथ। नन्हें-नन्हें कदमों से कार्तिक की उड़ान को जन-जन ने सैल्यूट किया। इन दोनों धावकों को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अलग से सम्मानित किया। मंत्री ने इन्हें 50-50 हजार रुपए से पुरस्कृत कर हौसला आफजाई किया।

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या