बलिया में प्रधान समेत 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया में प्रधान समेत 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : सार्वजनिक सम्पत्ति का नुक़सान पहुंचाना प्रधान समेत 31 लोगों को महंगा पड़ गया है। इनके खिलाफ हल्दीरामपुर के लेखपाल प्रदीप कुमार ने उभांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई है।

बताया जा रहा है कि गांव की एक जमीन खतौनी में नवीन परती के नाम से दर्ज है। उक्त गाटे में ग्रामीणों को आवास स्थल आवंटन हुआ था। जिसके निरस्तीकरण का वाद डीएम न्यायालय से निरस्त हो चुका है। भूमि गांव सभा के खाते में दर्ज है। उक्त गाटे पर वीर बहादुर, अवधेश, चन्द्रिका, सोनू, दिनेश, राकेश, गनेश, धर्मेन्द्र, अजय, रामअशीष, सलेन्द्र, कन्हैया, रामविलास, लालमुनी, श्यामदेव, उषा पत्नी स्व. रामनन्द राजभर, सवरू, रामजी, सुधु, छोटेलाल, अमरनाथ, राजेश, मंजू पत्नी बाबूराम राजभर, मुन्नी पत्नी लालजी राजभर, रूकमणी देवी पत्नी मोतीचन्द राजभर, यशवंत, बुचिया देवी पत्नी बब्बन राजभर, ध्रुवपति पत्नी रामनरेश राजभर, रमिता पत्नी आकाश राजभर, मेवाती पत्नी लालबहादुर राजभर ने अतिक्रमण किया है। रविवार को तहसीलदार बेल्थरारोड एवं उभांव थाने की पुलिस कब्जा हटाने पहुंची तो अतिक्रमण करने वालों ने विरोध किया। बताया कि वर्तमान प्रधान अनन्तदेव सिंह यादव उर्फ टाइगर ने झोपड़ी व मड़ई डालकर उन्हें बसाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Good news for liquor Enthusiasts : बलिया में क्रिसमस और New Year पर देर रात तक खुलेंगी आबकारी दुकानें

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर
बलिया : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन...
21 January Ka Rashifal : इन चार राशि वालों की बढ़ सकती है आय, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : पोखरे में मिली लापता महिला की लाश
मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला
Road Accident in Ballia : बलिया सड़क हादसे में दरोगा की मौत
20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia में दिनदहाड़े पिकअप समेत गाय की छिनैती, एक्शनमोड में पुलिस