आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा

बलिया : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गुरुवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को सौंपने के साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ की जिलाध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं। वे पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती आ रही हैं। बावजूद इसके आंगनबाड़ी कर्मचारियों को न तो पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है, न ही उन्हें वैधानिक सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

कहा कि उनकी मांग है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही उन्हें वेतनमान, भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी, महंगाई भत्ता और सवेतन मेडिकल अवकाश सहित सभी वैधानिक लाभ प्रदान किए जाएं। चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो उसे कुर्सी से उतरना ही होगा। उन्होंने बताया कि उनकी नौ अन्य मांगें भी हैं। वहीं, इस प्रदर्शन का समर्थन संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का वेतन बढ़ाने की बात कही है, लेकिन आज तक उस पर कोई अमल नहीं हुआ। कहा कि उनका संगठन आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी