बीएलओ पर दबाव और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

बीएलओ पर दबाव और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

बलिया : निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) के तहत सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से एक खास वर्ग के मतदाताओं के नाम कथित रूप से हटाने के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध दर्ज कराया। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता गुरुवार को नगरा मोड़ से जुलूस निकालकर तहसील परिसर तक नारेबाजी किये। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार को सौंपकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के इशारे पर एक विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाने की साजिश रची जा रही है। आरोप है कि सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत एआरओ की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है। भाजपा की ओर से नामित बीएलए को बुलाकर जबरन फॉर्म-7 भरवाया जा रहा है, ताकि पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकें। संबंधित मतदाता अपने घरों पर निवासरत हैं। ज्ञापन में इसका उदाहरण भी दिया गया है। इसके अलावा ग्राम सभा सिवानकलां से जुड़ा एक अन्य मामला भी उठाया गया।

बताया गया कि पंचायत भवन परिसर में निर्माणाधीन अंबेडकर प्रेरणा द्वार पर लगाए गए पत्थर को बीते 6 दिसंबर को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। इस घटना के फोटो व वीडियो फुटेज प्रशासन को सौंपे जाने और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक न तो पत्थर दोबारा लगाया गया और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई हुई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। नगर पंचायत सिकंदरपुर के अंतर्गत हास्पिटल रोड से नगरा रोड तक स्वीकृत सीसी रोड निर्माण में अवरोध का मामला भी उठाया गया। आरोप है कि व्यक्ति विशेष की ओर से सड़क निर्माण रोका जा रहा है, जबकि राजस्व टीम की पैमाइश रिपोर्ट में मौके पर सार्वजनिक सड़क का स्पष्ट उल्लेख है।

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

पुलिस बल उपलब्ध न कराए जाने के कारण लगभग 50 मीटर सड़क का निर्माण कार्य अब तक अधूरा पड़ा है। नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित प्राचीन कलवारी गड़ही में भूमाफियाओं की ओर से मिट्टी डालकर अवैध प्लाटिंग किए जाने की शिकायत की गई। मांग की कि अवैध कब्जा हटवाकर गड़ही को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।रामजी यादव, अनंत मिश्रा, खुर्शीद आलम, भीष्म यादव, अतुलेश यादव, देवनारायण यादव, बबलू सिंह, गुरुज लाल राजभर, जितेश कुमार वर्मा, धनंजय सिंह, विनोद कुमार, विजय यादव, अमरनाथ यादव रहे।

यह भी पढ़े Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी