बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

बलिया : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना में सहतवार पुलिस ने नौ वर्षीय अभिषेक प्रजापति की हत्या का राजफाश किया है। संतान न होने पर मिलने वाले उलाहनों से क्षुब्ध होकर सगे चाचा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। सिंगही निवासी गणेश प्रजापति को संतान नहीं होने को लेकर अक्सर अपनी भाभी से विवाद होता था। पुलिस के अनुसार, भाभी के तानों से परेशान गणेश और उसकी पत्नी अमृता ने अपने भतीजे अभिषेक को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

25 जनवरी को गणेश ने गांव के ही एक किशोर के माध्यम से अभिषेक को पतंग दिलाने के बहाने बुलाया। इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर चांदपुर पुरानी बस्ती के पास सरयू नदी के किनारे ले गया। वहां उसने मासूम के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए और मरणासन्न स्थिति में उसे नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने ही देर शाम अभिषेक के गायब होने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 31 जनवरी को सरयू नदी के बंधे के पास बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मामले के राजफाश के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह ताहिरपुर रोड से भागने की फिराक में खड़े आरोपित चाचा चाची को दबोच लिया।

आरोपित गणेश ने मासूम को ले जाते समय जिस किशोर की मदद ली थी, उसे भी हत्या के बाद डराया धमकाया था। उसने किशोर से कहा था कि अगर किसी को बताया कि अभिषेक उसके साथ गया है, तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा, घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, तीन मोबाइल फोन और आरोपित के खून लगे कपड़े बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। इस जटिल मामले का अनावरण करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी विश्वनाथ यादव, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सर्विलांस टीम के रोहित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी