Ballia में इंस्टाग्राम Story विवाद में युवक को घोंपा चाकू

Ballia में इंस्टाग्राम Story विवाद में युवक को घोंपा चाकू

बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के किर्तुपुर चट्टी पर शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश तथा इंस्टाग्राम पर फ़ोटो स्टोरी लगाने के विवाद में दो युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को परिजन सीएचसी बांसडीह ले गये, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने शनिवार की सुबह वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल युवक के चाचा की तहरीर पर दो हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के खरौनी (बंधा पर) निवासी 18 वर्षीय शैलेंद्र यादव दवा लेने किर्तुपुर चट्टी पर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद खरौनी के ही फिरंगी टोला निवासी अनीश यादव और बंटी यादव ने पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर डाली गई एक फोटो को लेकर शैलेंद्र को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से शैलेंद्र के पेट में चाकू मार दिया। घायल शैलेंद्र की चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को बांसडीह अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के चाचा देवबहादुर यादव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी