बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा थाना पुलिस ने चोरी में वांछित बदमाश को मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10 बजे खरूआंव पोखरे के पास नगरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, परन्तु वह बिना रुके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इस बीच पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश रुदल नट पुत्र तुफानी नट (निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया) के बाएं पैर में गोली लग गई।

पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश अपने साथियों के साथ 4 व 5 जनवरी 2026 की रात्रि में सुखपुरा बुढवा मंदिर से शिवलिंग व नाग चोरी किया था। वहीं, 11 जनवरी 2026 की रात बंगला चट्टी थाना गड़वार से एक टुल्लु पम्प चोरी किया था। 17 व 18 दिसम्बर 2025 की रात्रि सवन के कम्पोजिट विद्यालय से ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री गैस सिलेन्डर और काफी सामान चोरी किया था। 14 व 15 नवम्बर 2025 की रात नगरा पुराना दुर्गा मंदिर से मन्दिर का ताला तोड़कर मूर्ति से एक मुकुट तथा नथिया व दान पेटी से रुपये चोरी किया था।

यह भी पढ़े हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल बदमाश रूदल नट का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा में चल रहा है। पकडे गये बदमाश रूदल नट के कब्जे से एक तमंचा नाजायज .315 बोर मय एक खोखा कारतूस मय एक जिन्दा कारतूस व एक सफेद धातु का टुकडा वजन करीब 63.43 ग्राम बरामद हुई हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी