उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बनें निलेश कुमार दीप

उद्योग व्यापार मंडल बिल्थरारोड के नगर अध्यक्ष बनें निलेश कुमार दीप

Ballia News : उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को बेल्थरा रोड स्थित प्रांतीय अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से निलेश कुमार दीप को बेल्थरा रोड नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी व्यापारियों ने उनके चयन का समर्थन करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का भरोसा जताया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराया। कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को कई प्रशासनिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संगठित होकर अपनी आवाज़ बुलंद करना अत्यंत आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने, अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने तथा व्यापार विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह वर्मा, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, राजेश जायसवाल, निलेश कुमार गुप्ता, क्षितिज वर्मा, राजीव गुप्ता, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता और हर्ष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारियों के हितों के लिए सामूहिक संघर्ष और एकजुटता का संकल्प लिया गया।
 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी