'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र



हल्दी, बलिया : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के क्रम में निपुण लक्ष्य की संप्राप्ति एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, समुदाय में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी पर किया गया। मुख्य अतिथि बेलहरी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी ने आह्वान किया कि जिस भी परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में डेक्स बेंच की आवश्यकता हो, तो उन्हें अवगत कराया जाए। इसकी उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख बेलहरी विशिष्ट अतिथि शशांक शेखर तिवारी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उनके स्तर से बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराए जाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

कई विद्यालयों को आरओ उपलब्ध भी कराया जा चुका है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बेलहरी इकाई के अध्यक्ष शशि कांत ओझा द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि बाल विकास पुष्टाहार मंत्रालय तथा बेसिक शिक्षा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज के हर तबके को मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी बेलहरी राजीव गंगवार ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए अभिनंदन किया। कहा कि हम सभी को मिलकर विकासखंड के समस्त बच्चों को निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करानी है, जो केवल आपसी समझदारी एवं समन्वय से ही संभव है।

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव कार्यक्रम का सुखद संजोग यह भी रहा कि जनपद के तीनों राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह तोमर, संतोष चंद तिवारी तथा चित्रलेखा सिंह की उपस्थिति रही। इन लोगों ने मेले के उद्देश्य के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र तथा स्टेशनरी प्रदान किया गया, जिसमें प्रावि रोहुआ की नंदनी प्रजापति, प्रावि पुरास की पार्थवी मिश्रा तथा रीमा कुमारी, प्रावि स्वयंवर छपरा की रिया कुमारी, प्रावि बिगही के गोलू यादव, प्रावि मठिया की रानी राजभर, कंपोजिट विद्यालय दिघार की प्रिया, सृष्टि कुमारी, नायरा, छोटी कुमारी तथा नैना, प्रावि मझौंवा के आर्यन गिरी, शिवांशु यादव, शिवम गिरी, प्रावि रासबिहारी नगर की मंजीत रावत, सोनाली, प्रावि उदवंत छपरा के आर्य एवं अंशिका, प्रावि नेमछपरा की खुशी कुमारी तथा लव कुश साहनी, प्रावि उदवंतछपरा की आराध्या उपाध्याय, प्रावि नंदपुर की पंखुड़ी एवं लक्ष्मी, प्रावि हल्दी नंबर 1 के ओसी तथा तरन्नुम खातून, प्रावि भरसौता की सोनम कुमारी, प्रावि मुड़ाडीह की कुमारी स्नेहलता, प्रावि गायघाट की कुमारी दिव्या, प्रावि रुद्रपुर की गुड़िया कुमारी, प्रावि शुक्ल छपरा की कुमारी प्रीति प्रजापति, प्रावि लाखपुर की कुमारी संध्या रावत, प्रावि सुजानीपुर के निशांत, आराध्या कुमारी, शिवानी, अर्पित कुमार एवं प्रावि बसुधरपाह के आराध्या पांडे को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर शशि भूषण मिश्रा ने किया। संचालन में डॉक्टर मिश्रा द्वारा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुधार करना और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह के साथ इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित किया जाना है, क्योंकि यह जन जागृति का कार्यक्रम है, जिससे हमें सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका निर्मला गुप्ता, स्वास्तिका मिश्रा, राजेश सिंह, रामकिंकर यादव, जीवेश सिंह, श्रीराम चौबे, ब्रजेश उपाध्याय, दिनकर झा, सुरेंद्र सिंह, हरेराम शर्मा, आशा गुप्ता, कमला सिंह, उषा देवी, अनीता गुप्ता, राजीव कुमार दुबे, अमित वर्मा, प्रभात सिंह, संतोष कुमार, आदर्श सिंह, रवि भूषण सिंह, मनोज पांडे, अमित सिंह, पंकज सिंह, बब्बन, सुनिल यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि रंजन यादव, सुनील दुबे, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, संजीव शुक्ला, तरुण राम, श्याम देव, नवीन चतुर्वेदी, सतीश मिश्रा, जय प्रकाश राम, अनुज सिंह, श्रीराम तिवारी, अभिषेक कुमार, गोपाल पांडे, जितेन्द्र यादव, सुमित कुमार, संजीव राय का सहयोग रहा।
आतीश उपाध्याय

Related Posts
Post Comments



Comments