बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष

बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष

Transfer List of Ballia Police : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से जनहित एवं प्रशासनिक हित में नवीन तैनाती दी है। थाना हल्दी के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बैरिया तथा बैरिया के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह को चितबड़ागांव थाने की कमान मिली है। सुखपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को प्रभारी आईजीआरएस, निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी पॉक्सो सेल, निरीक्षक ज्ञानचंद शुक्ला को थाना खेजुरी से साइबर थाना और निरीक्षक नरेश कुमार मलिक को प्रभारी एएचटी से उभांव थाने का निरीक्षक अपराध नियुक्त किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक प्रशांत चौधरी को प्रभारी मीडिया सेल से दोकटी थानाध्यक्ष बनाया गया है। अनुपम जायसवाल को थाना दोकटी से रेवती थानाध्यक्ष, रत्नेश दुबे को पीआरओ पुलिस अधीक्षक से सुखपुरा थानाध्यक्ष तथा राजू कुमार राय को थाना नरही से हल्दी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजेश बहादुर सिंह को रेवती थानाध्यक्ष पद से प्रभारी एएचटी, दिनेश कुमार पाठक को चितबड़ागांव थानाध्यक्ष पद से प्रभारी डीसीआरबी, अजय कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक तथा अजय कुमार को थाना कोतवाली से प्रभारी मीडिया सेल के लिए स्थानांतरित किया गया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी