टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

बदायूं : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना फैजगंज बेहटा इलाके से सामने आई है, जहां एक पति ने पैसों के लालच में रिश्तों की सारी हदें पार कर दीं। पति ने सिर्फ 1000 रुपये के बदले अपनी पत्नी को दो दोस्तों के हवाले कर दिया। इस सौदे व षड्यंत्र से अनजान महिला पति के कहने पर दोनों आरोपितों के साथ बाइक पर बैठ गई। दोनों उसे गांव के बाहर एक बाग में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह बचने के लिए शोर-शराबा करने लगी, तब आरोपित भागे। किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंची पीड़िता ने जब पति से सवाल किया तो जो जवाब मिला, उसने उसे अंदर तक तोड़ दिया। महिला का कहना है कि पति ने साफ शब्दों में कहा कि वह इसी तरह उसे बेचकर पैसे कमाएगा। यह सुनते ही पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से आहत महिला अगले ही दिन रविवार की कादरचौक थाने पहुंचकर आरोपित पप्पू, बालकिशन व अपने पति पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को तुरंत केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच जारी है। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी