बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम

बलिया : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आंतकवादियों से लड़ाई में शहीद सैनिक बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर विधायक केतकी सिंह व अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांसुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान विधायक ने शहीद की स्मृति में विधायक निधि से बनने वाले गेट के लिए पूजा पाठ के साथ भूमि पूजन किया। बतौर मुख्य अतिथि  केतकी सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान व त्याग हमेशा याद रखा जायेगा। कहा कि युवा पीढ़ी को शहीद प्रवीण सिंह जैसे बलिदानियों के त्याग और कृतियों से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान गांव व जिले के लिए गौरव है। युवाओं को उनकी प्रेरणा से अपने समाज को विकसित बनाने के लिए चरित्र और कैरियर निर्माण का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राणा प्रताप यादव, अभिजीत तिवारी सत्यम, राकेश वर्मा, मिथिलेश तिवारी, रमेश सिंह, शैलेष सिंह, राजेश सिंह आदि थे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम बलिया में शहीद प्रवीण कुमार सिंह की स्मृतियों को सैल्यूट के साथ BJP विधायक केतकी सिंह ने किया बड़ा काम
बलिया : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आंतकवादियों से लड़ाई में शहीद सैनिक बांसडीह क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी...
बलिया की शिक्षिका करिश्मा वार्ष्णेय को मिला राष्ट्रीय बेस्ट फिजिकल एजुकेशन टीचर अवार्ड
बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच
राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव