मंत्रोच्चार के बीच महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

मंत्रोच्चार के बीच महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

बलिया : महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम में 76वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुकुलम परिसर देशभक्ति एवं वैदिक चेतना से ओतप्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत की अखंडता, विश्व शांति एवं हिन्दू राष्ट्र की मंगल कामना के साथ वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेदपाठ से की गई। इसके पश्चात सभी आचार्यों, बटुकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

IMG-20260127-WA0026

इस अवसर पर गुरुकुलम के आचार्य पं. मोहित पाठक जी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वेदों में निहित राष्ट्रधर्म, अनुशासन और कर्तव्यबोध ही सशक्त एवं समृद्ध भारत की आधारशिला हैं। आज के युवाओं को वैदिक संस्कृति से जुड़कर राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनना चाहिए।” कार्यक्रम में राजेंद्र उपाध्याय, अजय चौबे, कौशल पांडेय, राजकुमार उपाध्याय, अंगद सिंह, आचार्य प्रबोध पांडेय, अमन जी इत्यादि उपस्थित रहे। सभी ने गुरुकुलम के इस प्रयास की सराहना करते हुए वैदिक शिक्षा एवं संस्कारों को राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं मंगलकामना के साथ किया गया।

यह भी पढ़े बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह

IMG-20260127-WA0029

यह भी पढ़े बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ

 

Tags:

Post Comments

Comments