बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

बलिया : तुर्तीपार पंप कैनाल की क्षतिग्रस्त पुलिया से बाइक समेत सगे भाई नहर में गिर गए। डूबते भाइयों में से एक को राहगीर ने निकाल लिया, लेकिन दूसरे को नहीं बचाया जा सका। नवरंगिया दलित बस्ती निवासी अमित कुमार (22) व आदित्य (14) पुत्र रामआसरे सोमवार की शाम ननौरा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम करीब 7 बजे वापसी के दौरान छितौना हेड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया से उनकी बाइक तुर्तीपार पंप कैनाल में गिर गई। राहगीरों ने अमित को काफी प्रयास के बाद बचा लिया। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण आदित्य का पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची उभांव व नगरा थाना पुलिस ने कैनाल में पानी की सप्लाई बंद करवाया, तब आदित्य का शव और बाइक घटनास्थल से करीब एक किमी दूर कमरौली नहर फाटक के पास मिला। नगरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आदित्य की मौत से घर-परिवार में करुण-क्रंदन मचा हुआ है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी