बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची गड़वार थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के गांव के लोग स्तब्ध रह गये। वहीं, घर-परिवार में करुण- क्रदन व चीत्कार मच गया। बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के पंदह निवासी प्रमोद कुमार राय (35) पुत्र रामसिंगर राय तथा अनंत राय (49) पुत्र अवधेश राय मंगलवार की देर रात किसी कार्यक्रम में शामिल होकर फेफना गड़वार मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। अभी वे गड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी के समीप पहुंचे थे, तभी i-10 कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकर्स दूर-दूर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन...
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !