Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट

बलिया : मुख्य विकास अधिकारी (CDO) ओजस्वी राज ने विकास भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और कड़े निर्देश दिए। चेतावनी के बाद भी कमियां मिलने पर सीडीओ ने कक्ष संख्या 16 (DDO कार्यालय) में अलमारियों पर पत्रावलियों का विवरण अंकित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चार कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। CDO ने स्पष्ट किया कि सभी पटल सहायक अपनी फाइलों का विवरण अपडेट रखें, ताकि किसी भी फाइल को खोजने में समय नष्ट न हो और सरकारी कार्य में पारदर्शिता बनी रहे।

वहीं,  DSWO, DDWO, DPRO और कृषि रक्षा सहित अधिकांश कार्यालयों (कक्ष सं. 9, 10, 12, 14, 15, 19) की अलमारियों पर विवरण वाली स्लिप (चिप्पक) गायब मिली, जिसे तत्काल लगाने और रजिस्टर ऑफ फाइल बनाने के निर्देश दिए गए। स्टोर रूम (CVO एवं DRDA) में केवल काम की फाइलें रखने, अनुपयोगी फाइलों को हटाने और सामान की सूची (List) गेट पर चस्पा करने को कहा गया। DESTO कंप्यूटर रूम में फाइलों को व्यवस्थित करने और पर्याप्त कंप्यूटरों की मांग (Demand) भेजने के निर्देश दिए गए। साथ ही कक्ष संख्या 4 के पटल सहायकों को अपने टेबल पर नाम लिखने को कहा गया।

सीडीओ ने कक्ष संख्या 9, 19, 20 और स्टोर रूम में प्रकाश की कमी को दूर करने तथा कक्ष संख्या 8 (AE MI) में पर्दे लगाने के निर्देश दिए। कक्ष संख्या 5 (DRDA हॉल) में वर्षवार और विधानसभावार फाइलें व्यवस्थित करने तथा पुरानी अलमारियों व फाइलों का 'बीड' करके नीलामी करने का आदेश दिया गया।विकास भवन और मनरेगा कार्यालय की लॉबी को बंद करके उस खाली जगह (Space) का कार्यालयी उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छत पर लगे सोलर पैनलों की सफाई सुनिश्चित करने और वाटर टैंक का 'ऑटो-कट' सिस्टम खराब होने पर उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिए। मुख्य गेट पर नोटिस बोर्ड लगाने, NRLM गेट पर बोर्ड लगवाने और DC चैम्बर में विभागीय लोगो (Logo) स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

 

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी