Ballia News : माता-पिता की स्मृति में 400 जरूरतमंदों को पुत्र ने ओढ़ाया कम्बल

Ballia News : माता-पिता की स्मृति में 400 जरूरतमंदों को पुत्र ने ओढ़ाया कम्बल

बलिया : ओझवलिया के पूर्व प्रधान बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रावती देवी की स्मृति में शनिवार को ओझवलिया बाजार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 400 जरुरतमंदों में कंबल वितरित हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि मानवता एवं सेवा भाव से जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारा लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। पंडित बालेश्वर दुबे ने हमेशा अपने गांव को अपना परिवार समझकर लोगों की सेवा करते थे। पिपरा किसुनीपुर के प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधान पंडित बालेश्वर दुबे की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र पूर्व प्रधान विनोद दुबे एवं उनके परिवार के लोग ठंड से प्रभावित  बेसहारा और जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ बालेश्वर दुबे एवं चंद्रावती देवी के संयुक्त चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पूर्व प्रधान मोहन जी दुबे, पूर्व प्रधान दीनदयाल मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत तिवारी, पंकज दुबे, प्राचार्य अशोक पाण्डेय, वीरेन्द्र दुबे, सुरेन्द्र दुबे,शिक्षक सोनू दुबे, अक्षवर मिश्रा, गुप्तेश्वर मिश्रा, अक्षय कुमार, रजत गुप्ता,छोटू शर्मा, विनोद वर्मा, पिंटू राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक एवं संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दुबे ने किया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित