बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन

बलिया : जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) केएम पांडेय ने गुरुवार को दो ब्लॉकों के बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ब्लॉकों के सीडीपीओ और आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। इस कार्रवाई से महकमें में खलबली मची हुई है। DPO सुबह करीब 10.30 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरा पहुंचे। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें पता चला कि प्रभारी सीडीपीओ (मुख्य सेविका) अर्चना गुप्ता, कनिष्ठ सहायक सुधा देवी, मुख्य सेविका सोनी गुप्ता, शशिकला चौहान, अनिशा चन्द्रेश्वरन, विशाखा सिंह अनुपस्थित थी।

निरीक्षण में प्रधान सहायक चितरंजन प्रसाद व कान्ती वर्मा, मुख्य सेविका रेनू व पत्रवाहक सुजीत सिंह उपस्थित पाये गये। उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दिया। प्रभारी सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने के चलते परियोजना के विभागीय कार्यों की प्रगति आदि की जानकारी नहीं हो सकी। इसी प्रकार सुबह करीब 11.30 बजे वह बाल विकास परियोजना कार्यालय रसड़ा पहुंचे। इस दौरान सीडीपीओ विशाल कुमार यादव अनुपस्थित मिले। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि वह तीन दिनों से आफिस नहीं आ रहे हैं। कार्यालय की दो कर्मचारी रचना त्रिपाठी व प्रियंका यादव का हस्ताक्षर उपस्थित पंजिका पर था, लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। मुख्य सेविका नीलम सिंह भी कार्यालय से अनुपस्थित थीं। सीडीपीओ के नहीं होने के चलते परियोजना के प्रगति की जानकारी नहीं हो सकी। डीपीओ ने पूरे मामले से सीडीओ ओजस्वी राज को अवगत कराया। सीडीओ ने बगैर जानकारी के सीडीपीओ का वेतन जारी नहीं करने का निर्देश दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी