बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

बलिया : सुखपुरा के अमर सेनानियो की स्मृति में स्वतंत्रता शहीद स्मारक समिति सुखपुरा द्वारा संत यतीनाथ स्टेडियम में आयोजित सुखपुरा खेल महोत्सव के अंतर्गत अन्तर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पडरौना ने बेल्थरारोड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां पहले से पहुंची झारखण्ड की टीम से खिताबी मुकाबला होगा। दूसरा सेमीफाईनल मैच बेल्थरारोड और पडरौना के मध्य खेला गया। जिसमें पडरौना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम हॉफ के 16वें मिनट में प्रथम गोल कर 1-0 0 बढ़त बना ली। यह मैदानी गोल पडरौना के हेरी ने कलात्मक ढंग से बेल्थरारोड  के दीवार को ढाहते हुए बढ़त बना दी, जो अंत तक बरकरार रही।

IMG-20260212-WA0006

बेल्थरारोड के खिलाड़ी शानदार मुव्स बनाए, लेकिन गोल में नही बदल सकें और पडरौना ने बेल्थरारोड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण सिंह निदेशक सनबीम स्कूल बलिया ने पडरौना और बेल्थरारोड के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा मैदान से दूर भाग रहे हैं यह आयोजन निश्चित रूप से उन्हें मैदान की तरफ आकर्षित करने का प्रयास करेगी। मैच रेफरी की भूमिका में अमल कुँवर, अजीत सिंह, राजू राय रहे। जबकि गोल जज के रूप में अजय सिंह व अहमद खान थे। राणा सिंह मटेलू ने शानदार कमेंट्री करके दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी आगंतुकों के प्रति उमेश सिंह ने आभार जताया।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी