प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई

बलिया : प्रभारी औषधि निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर के पास प्रोपराइटर और फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा संचालित माधव मेडिकल स्टोर को निरीक्षण के दौरान ही बन्द कराया। इसके साथ ही औषधि निरीक्षक ने मधु फार्मेसी सुखपुरा, एसएस मेडिकल एजेन्सी, न्यू गौरी मेडिकल स्टोर रतसर, न्यू दीप मेडिसिन सेन्टर गड़वार के निरीक्षण में कमियां पाये जाने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। वहीं, कमियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को एक सप्ताह का कारण बताओं नोटिस निर्गत होगा। स्पष्टीकरण के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय लिपिक पीयूष सिंह मौजूद रहे। इसके साथ ही बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिये कि दवा व्यापारियों को दवाओं के उचित भण्डारण, साफ सफाई, बिक्री रसीद आदि पर विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह के साथ ही कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना...
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा
बलिया में नवागत DI का BCDA ने किया स्वागत
एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह