तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

बलिया : हर आंख नम और माहौल गमगीन। गांव की गलियां सिसकियों और श्रद्धांजलि के नारों से गूंज उठीं। जवान के घर का दृश्य बेहद मार्मिक था। कही पत्नी बिलख रही थी तो कही मां-बाप। जवान की नादान संताने, अपलक लोगों को निहार रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा था सुखपुरा क्षेत्र के धनौती गांव का। जनसैलाब के बीच यह गूंजता रहा कि ''जब तक सूरज चांद रहेगा, राजकुमार का नाम रहेगा…।'

बता दें कि छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र निवासी सीआरपीएफ जवान राजकुमार गौड़ की असामयिक मौत हो गई थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव धनौती पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।पत्नी पूजा देवी बेसुध थीं। तीन माह का मासूम पुत्र हर्ष और पांच वर्ष की बेटी श्रेयांशी अभी यह भी नहीं समझ पा रहे कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। पिता शमशेर और माता शिव कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित कोबरा बटालियन 201 के अधिकारी अखिलेश कुमार शर्मा, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर मुहम्मद शाजिद अंसारी, एसआई राम लखन सोनकर सहित अन्य जवानों ने नम आंखों से अंतिम सलामी दी। वर्दीधारी साथियों की श्रद्धांजलि के बीच वातावरण और भी भावुक हो उठा। राजकुमार भले ही इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और मुस्कान हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी।

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

बताया जा रहा है कि राजकुमार पत्नी से वादा किए थे कि 'पूजा, होली गांव पर ही मनाएंगे। इस बार जमकर रंग खेलेंगे। छुट्टी ले चुका हूं, कार से निकल चुका हूं। जल्द घर पहुंच जाऊंगा। हर्ष और श्रेयांशी कैसे हैं? मां-पिता जी ठीक हैं ना?" उन्हें क्या पता था कि यह बातचीत उनकी ज़िंदगी की अंतिम बातचीत बन जाएगी...। होली की खुशियां लेकर घर लौटने निकले राजकुमार गांव तो पहुंचे, लेकिन जिंदा नहीं... तिरंगे में लिपटकर।

यह भी पढ़े बलिया में सड़क हादसा : महिला समेत दो की मौत, मची चीख पुकार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी