18 जनवरी से चलेगी डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस : जानिएं रूट, समय-सारणी और इसकी खासियत

18 जनवरी से चलेगी डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस : जानिएं रूट, समय-सारणी और इसकी खासियत

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का संचलन 18 जनवरी, 2026 को डिब्रूगढ़ से 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। 

05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन 18 जनवरी, 2026 को डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे प्रस्थान कर मोराणहाट से 11.40 बजे, सिमालगुड़ी से 12.45 बजे, मरियानी से 13.55 बजे, फरकाटिंग से 15.50 बजे, दीमापुर से 17.20 बजे, दीफू से 18.05 बजे, लम्डिंग से 18.55 बजे, होजई से 20.05 बजे, चापरमुख से 20.55 बजे, जागी रोड से 21.45 बजे, गुवाहाटी से 23.35 बजे, कामाख्या से  00.00 बजे, दूसरे दिन रंगिया से 01.05 बजे, नलबाड़ी से 01.25 बजे, बारपेटा रोड से 02.10 बजे, न्यू बोंगाईगांव से 03.30 बजे, कोकराझार से 04.45 बजे, न्यू अलीपुर द्वार से 05.55 बजे, न्यू कूचविहार से   06.30 बजे, न्यू जलपाई गुड़ी से 09.10 बजे, अलुआबारी रोड से 09.55 बजे, किशनगंज से 10.35 बजे, बारसोई से 11.35 बजे, कटिहार से 14.05 बजे, नौगछिया से 15.00 बजे, खगड़िया से 16.07 बजे, बेगूसराय से 16.42 बजे, बरौनी से 17.15 बजे, हाजीपुर से 19.15 बजे, सोनपुर से 19.30 बजे, छपरा से 21.15 बजे, सीवान से 22.10 बजे, देवरिया सदर से 23.30 बजे, तीसरे दिन गोरखपुर से 00.45 बजे, खलीलाबाद से 01.25 बजे, मनकापुर से 03.05 बजे, अयोध्या धाम से 04.20 बजे, अयोध्या कैण्ट से 04.40 बजे तथा बाराबंकी से 07.04 बजे छूटकर गोमतीनगर 09.00 पहुंचेगी।

इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11, एस.एल.आर.डी. के 02 तथा पेण्ट्रीकार से 01. कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस एक ऐसी ट्रेन है, जो यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती यात्रा की नई परिकल्पना का प्रतीक है। यह ट्रेन आकर्षण डिज़ाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यह स्वदेशी ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की भावना को और मजबूत करती है। तकनीकी दृष्टि से भी अमृत भारत एक्सप्रेस अत्यंत सुरक्षित है। कवच सिस्टम से युक्त इस ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके। इसके सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से युक्त हैं। 

यह भी पढ़े रात होते ही मम्मी-पापा को खिला देती थी नींद की दवा, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुली 8वीं की छात्रा की पोल

इस ट्रेन में यात्रा के दौरान आराम का विशेष ध्यान रखा गया है। ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किये जाने से कोच जोड़ते या अलग करते समय झटका या शोर नहीं होता। डिफॉर्मेशन ट्यूब दुर्घटना की स्थिति में झटका कम कर देती है। पुश-पुल तकनीक इसकी रफ्तार बढ़ाने में मदद करती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के कोचों में आधुनिक फीचर में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, बॉटल होल्डर, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, आरामदायक सीटें और बेहतर बर्थ सम्मिलित हैं। हर शौचालय में इलेक्ट्रो-न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही, हर यात्री के लिए फास्ट चार्जिंग पोर्ट और पेन्ट्री कार जैसी सुविधाएं यात्रा को और सुखद बनाती हैं।

यह भी पढ़े बलिया में रामपृत के लिए काल बना का कोहरा, रौंदते हुए भाग निकला अज्ञात वाहन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...