दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

बलिया : तेरे ब्याह की खुशी में, गम के बादल भी छाए हैं, मां-बाप की कमी आज, हर कोने से नज़र आए हैं, जा तू अपने घर, खुश रह, यही दुआ है रूहों की, तेरी विदाई में आज, आंसू भी थमने से कतराए हैं...। राम जानकी मंदिर भृगु आश्रम में एक ऐसा विवाह सम्पन्न हुआ, जिसने समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की नई मिसाल पेश की है। मंदिर परिसर में सजे मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नव दम्पती पर फूलों की बरसात हुई। यह शादी थी शिक्षा क्षेत्र दुबहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरिकापुर की दिवंगत रसोईया धर्मावती देवी की पुत्री प्रियंका की। इस अलौकिक बंधन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अद्भुत संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिक्षक परिवार की यह पहल सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदना का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है। 

उल्लेखनीय है कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरिकापुर में तैनात रसोईया धर्मावती देवी के असामयिक निधन से बेटी प्रियंका की शादी किसी चुनौती से कम नहीं थी। कारण कि मां से पहले पिता का भी साया बिटिया के सिर से छिन चुका था। ऐसे में बिटिया की तय शादी टूटने की कगार पर थी। यह ज्ञात होने पर विवाह को सकुशल संपन्न करने का बीड़ा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेणु मिश्रा और विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने उठाया। 

IMG-20260218-WA0000

यह भी पढ़े कामाख्या-रोहतक अमृत भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी, जानिएं बलिया और गाजीपुर पहुंचने का समय

बिटिया के विवाह में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार के आग्रह पर सहयोग की पहल नव नियुक्त एआरपी आशुतोष कुमार सिंह ने  की। उनके प्रयास तथा प्राशिसं दुबहर के मंत्री समरजीत बहादुर सिंह, जिला मंत्री (शिक्षा मित्र) शशिकांत चौबे के संयुक्त आह्वान पर मात्र 24 घंटे के भीतर दुबहर ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। एकत्रित सहायता राशि से वधू को सोने का लॉकेट, कान की बाली, चांदी की अष्टलक्ष्मी स्मारिका, कूलर, एंड्रॉयड टेलीविजन तथा कुर्सी-टेबल सेट सप्रेम भेंट किया गया। सभी ने वर-वधु के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

यह भी पढ़े बलिया में जिन्दगी की जंग हार गई एक और महिला शिक्षामित्र

Ballia district

सहयोग के इस सामूहिक प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षक समाज केवल शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी सशक्त वाहक है। इस अवसर पर दुबहर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पूना सिंह भी उपस्थिति रहे।उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए अनुग्रह राशि भी भेंट की। इस वैवाहिक कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेणु मिश्रा, श्रीमती जूही सिंह, गुलनाज बानो, अभय सिंह, सुशील चौबे, विनीत सिंह, राजीव पाठक, जितेंद्र मिश्रा, एआरपी प्रियेश तिवारी, धीरेंद्र शुक्ला, अनूप तिवारी, चंदन जी इत्यादि शिक्षकों ने उपस्थित होकर वैवाहिक कार्यक्रम की व्यवस्था का कार्यदायित्व एवं संचालन किया। इस अनोखी शादी के भावुक पलों को देखकर दिल कह रहा है...

बबुल की गलियों से, अब नाता टूट रहा है,
पापा का लाड और मां का आंचल, पीछे छूट रहा है,
आंखें नम हैं, पर दिल में यादें संजोई हैं,
दिवंगत मां-बाप के सपनों की, आज विदाई हो रही है।

भोला प्रसाद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी
बलिया : तेरे ब्याह की खुशी में, गम के बादल भी छाए हैं, मां-बाप की कमी आज, हर कोने से...
बुर्के में आई पत्नी, आशिक मिजाज शिक्षक पति को बीच सड़क पर जमकर धोया; VIDEO वायरल
18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार
बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली