बलिया में भीषण Road Accident : बाइक सवार छात्र की मौत, दो स्टूडेंट घायल

बलिया में भीषण Road Accident : बाइक सवार छात्र की मौत, दो स्टूडेंट घायल

बलिया : चौकियां-बेल्थरा मार्ग पर स्थित उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्य मैरेज हॉल के पास सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्र छायल है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृत छात्र के घर कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि टेकन पुरा निवासी करन यादव (14) पुत्र धनंजय यादव, चौकियां निवासी प्रिंस कुमार (16) व पिपरौली बड़ागांव निवासी शैलेश (15) एक ही बाइक से जा रहे थे। आदित्य मैरेज हॉल के पास इनकी बाइक चार पहिया वाहन से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित